इंदिरा जी के जन्मदिन पर उनको श्रद्धांजलि स्वरुप
💐💐💐💐💐💐💐
नेहरू की लाड़ली थी वो, बापू की थी प्यारी
नायाब शख़्सियत थी, 'इंदिरा' वो हमारी
प्रधानमन्त्री बनी वो 'पहली' थी महिला
भारत देश की बेटी, एक मज़बूत 'सिद्ध-शिला'
जिसके सुदृढ़ नेतृत्व में देश ने नयी ऊँचाई पायी
पूरे दक्षिणी एशिया में 'प्रथम' स्थान पर लायी
उसकी कूटनीति राजनीति ने लहराए नए परचम
दुश्मनों की नीची की निगाहें, दिखा के अपना दमखम
उसके कार्यकाल में हमने, दुश्मन पाकिस्तान को हराया
पाक से अलग बाँग्लादेश को 'स्वतंत्र राष्ट्र बनवाया
अटल बिहारी जी ने पार्लियामेंट में उनको दुर्गा रूप बताया
सामाजिक और आर्थिक रूप से देश को मज़बूत बनाया
देश में महिलाओं का स्तर भी काफी ऊँचा उठाया
देश की अखंडता सर्वोपरि, राष्ट्रहित में बलिदान दिया
जो कभी शत्रुओं से न हारी, गोलियों से अपनों ने छलनी किया
लौह नारी कहलाती थी, वो इस राष्ट्र की थाती थी
इस देश की शान, सदा नए अंदाज़ सिखाती थी
✍️ सीमा कौशिक 'मुक्त' ✍️
💐💐💐💐💐💐💐
Seema Kaushik is a poet based in Faridabad, India. She is an engineering graduate, who spent most of her life as a homemaker. After being forced to live according to society’s rules, she has finally discovered her voice in her 50s. Now, she writes to be free.
View all posts by seemakaushikmukt
हार्दिक श्रद्धाजंलि।
LikeLiked by 1 person
🙏🏻🙏🏻💐💐
LikeLike